नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 30 दवाओं की खुदरा कीमतें तय की है। इसमें विटामिन सप्लीमेंट्स, डायबिटीज़ रोधी, दिल की दवाएं, इम्यूनोसप्रेसेंट थेरेपी और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का वर्गीकरण शामिल है। कीमतें DPCO, 2013 के तहत तय की गई हैं और GST को शामिल नहीं किया गया है।